हिन्दी व्याकरण, में मुहावरों की भरमार है। इसी कडी में Aakash Patal Ek Karna हिन्दी भाषा का लोकप्रिय मुहावरा है। जब कोई व्यक्ति बहुत अधिक मेहनत करता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करता है, वहां इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। हिन्दी मुहावरे (Hindi Muhavare) में से कक्षा 6 से 12 तक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल सामान्यतः पूछे जाते हैं। इस लेख में इस मुहावरे का विस्तृत अध्ययन करेंगे।
1. मोहन ने सरकारी नौकरी पाने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया, उसे इसके परिणामस्वरूप नौकरी मिल ही गई।
2. सुकेश ने कक्षा दसवीं की पढ़ाई में आकाश पाताल एक दिया। वह प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हो गया।
3. मंगल ने अपने खेतों बहुत अधिक मेहनत की। उसने आकाश पाताल एक करके अच्छी फसल प्राप्त कर ली।
4. रोहित कुमार ने इस बार दौड़ने का अच्छा अभ्यास किया। उसने दौड़ने में आकाश पाताल एक करके जीत हासिल की।
5. रामकुमार ने कम्प्यूटर सीखने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया। आज वह कम्प्यूटर के बारे में मास्टर हो गया।
6. विराट ने RAS की तैयारी में आकाश पाताल एक कर दिया, तब जाकर उसे सफलता मिली। उसने बहुत कठोर परिश्रम किया था।
7. मौना कक्षा दसवीं में मुश्किल से ही उत्तीर्ण हो सकी। उसने आगे चलकर बहुत अधिक मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी मिल गई। उसने पढ़ाई में आकाश पाताल एक कर दिया था।
8. दीपक ने खेत में बहुत मेहनत की। उसने आकाश पाताल एक कर दिया। अन्त में उसे इसका मीठा फल मिला, इस बार भरपूर पैदावार हुई।
गोपेश एक गरीब परिवार से में जन्म लेने बालक था। उसके माता-पिता बहुत ही गरीब थे। गोपेश ने ठान लिया कि वह चाहे गरीब घर में जन्मा है, लेकिन वह अपने परिवार को गरीब नहीं रहने देगा।
गोपेश ने रात-दिन एक करके प्रत्येक कक्षा में हमेशा पहला स्थान प्राप्त किया। उसके गुरुजी ने उसके माता-पिता को बताया कि गोपेश आगे चलकर आपका नाम रोशन करेगा। गोपेश जी-जान लगाकर पढाई करता। इस प्रकार उसने बारहवीं तक की पढ़ाई पूर्ण की। और कक्षा 12 में उसने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा बारहवीं के बाद गोपेश ने अध्यापक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसके प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। उसने शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन किया और वह परीक्षा की तैयारी में जुट गया। उसने पढ़ाई में आकाश पाताल एक कर दिया। परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर उसने देखा कि उसका टॉप टेन में नाम था।
उसका परिणाम देखकर सारे घरवाले गदगद हो गए। सभी खुशी से झूम उठे। गोपेश की खुशी का ठिकाना न रहा। कुछ समय बाद उसने विद्यालय में कार्यग्रहण कर लिया और स्थाई सरकारी नौकरी मिल गई।
निष्कर्ष-
इस मुहावरे के बारे में पढ़कर निष्कर्ष निकलता है कि हमें हमेशा प्रयत्नशील बने रहना चाहिए। यदि परिश्रम करेंगे तो फल अवश्य मिलता है। किसी ने ठीक ही कहा है “जो सोवेगा वह खोवेगा, और जो जागेगा वह पायेगा।”
आलसी इंसान ज़िन्दगी में कभी सफलता हासिल नहीं कर सकता है।
आकाश पाताल एक कर दिया मुहावरे से हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। यह मुहावरा पाठक को परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। जो व्यक्ति मेहनत करता है उसे सफलता अवश्य मिलती है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।”
हम उम्मीद करते हैं कि आप मुहावरे को पढ़कर अपने जीवन में अवश्य अमल करेंगे। जिससे अपना जीवन मंगलमय हो सके।
पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़िए
Hindi Gyan Sansar एक शैक्षणिक वेबसाइट है। यहां हम हिन्दी के लिए विस्तृत व्याकरण के संसाधन प्रदान करते हैं, साथ ही मनोविज्ञान (Psychology) के Notes व Questions-answers प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को स्पष्ट, रोचक ज्ञान प्रदान करना एवं उनकी समझ विकसित करना है।
Call Us on : 9461913326
Email : hindigyansansar24@gmail.com
© Hindi Gyan Sansar. All Rights Reserved. Website Developed By Media Tech Temple